Skip to main content

1. शरीर की चर्बी करें कम

 

बढ़ती चर्बी पर नियंत्रण

पेट, कमर और जांघों पर जमा चर्बी को कम करने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते हैं, फिर भी बढ़ती चर्बी पर नियंत्रण रखने में कामयाब नहीं हो पाते हैं। इन हिस्सों पर जमा फैट्स यानी बेली फैट्स न सिर्फ दिखने में बुरा लगता है बल्कि भविष्य में आनी वाली कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी है। तो चलिए आज हम आपको इसे कम करने के ऐसे प्रभावी उपायों की जानकारी दे रहे हैं जिनसे आप आसानी से अपने शरीर को चर्बी को कम कर सकते हैं। वजन बढऩे की एक बहुत बड़ी वजह होती है कोर्टिसोल नामक हार्मोन का तेजी से बढऩा। इसके पीछे तनाव, खानपान व जीवनशैली संबंधित की कारण हो सकते हैं। 

अच्छी नींद लें

रात में देर तक जग कर काम करते हैं तो अब ये आदत छोड़ दें। समय से सो जाएं और भरपूर नींद लें क्योंकि जब आप थके होते हैं तो आपके शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन बनते हैं जो आपके मीठा खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही, कम सोने से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। शरीर के लिए रोज सात घंटे की नींद जरूरी है इसलिए सात घंटे की नींद लें और फिट रहें।

सोच-समझकर चुनें एक्सरसाइज

अगर आप सोचते हैं कि हजार पुशअप्स या क्रंचेज मार लेंगे या कोई भी हेवी एक्सरसाइज करेंगे तो आपकी चर्बी कम हो जाए तो आप बिल्कुल गलत हैं। एक्सरसाइज ऐसी करें जिससे शरीर के सभी हिस्सों की मांसपेशियों में गतिविधि हो। बेली फैट कम करने के लिए कोई भी कार्डियोवास्कुलर एक्सरसाइज फायदेमंद होगी। योग भी इसके लिए फायदेमंद है।

शक्कर से बरतें दूरी

पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है डाइट पर कंट्रोल। मान सकते हैं कि इसपर नियंत्रण के लिए 80 प्रतिशत भूमिका डाइट की ही होती है। शक्कर से बिल्कुल दूरी बरत लें और ग्लूकोज व कार्बोहाइड्रेट की जगह प्रोटीन की अधिकता वाली डाइट लें।

भरपूर विटामिन सी लें

अगर आप बहुत अधिक स्ट्रेस में रहते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। विटामिस सी युक्त डाइट के सेवन से शरीर में कोर्टिसोल नियंत्रित हो सकता है। इसमें कार्निटाइन नामक तत्व भी पाया जाता है जो शरीर के फैट्स को बर्न करने में सहायक है। संतरे, शिमलामिर्च, टमाटर, नींबू व अन्य साइट्रस फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है।

फैट्स लें

जानकर ताज्जुब होगा लेकिन बेली फैट्स कम करने के लिए ओमेगा 3 फैट्स वाली डाइट बहुत फायदेमंद है। मछली, अखरोट आदि में ओमेगा 3 फैट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो चर्बी को कम करने में मदद करते हैं।

Popular posts from this blog

GTA IV PC game highly compressed parts free download with cheats pdf

  GTA 4 Highly Compressed   – Download GTA 4 in Highly Compressed Version for Free. Download GTA 4   Highly compressed for pc ! Many people ask me the above question daily Because GTA 4 is a top-rated game in its time and present time. So I decided to write a blog post on how to Download  GTA 4 Highly Compressed  version in 2022. Hey, Friends, My Name is Thomas, and today in this post, I will tell you an accurate and 100% working method to  download GTA 4 on your PC . GTA 4 is an action and open-world game for pc. This game was developed by rockstar games (Rockstar games inc is an American video game maker company) in 2008. So, let’s see how we can download and install GTA 4 on our PC for free. We already covered  GTA Vice City  and  GTA San Andreas  Game Highly Compressed versions in our previous post, so you can check out them if you want. GTA 4 Highly Compressed Now I will tell you how you can download  GTA 4 Highly compressed...

फैक्ट चेक: 'इस होम्योपैथिक दवा की दो बूंद से बढ़ा जाता है शरीर में ऑक्सीजन का स्तर', जानें वायरल मैसेज की सच्चाई?

      देश नोवल कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। हाल के दिनों में संक्रमण के आंकड़ों में थोड़ी कमी जरूर देखी गई है, लेकिन स्थिति अब भी बेहतर नहीं है। कोविड के इस दौर में विशेषज्ञ सभी लोगों को शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की सेहत पर विशेष ध्यान देने पर जोर दे रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि इस दौरान होने वाली किसी भी तरह की समस्याओं में बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक होम्योपैथिक दवा को कोरोना के सभी रोगियों को प्रयोग में लाने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं क्या वास्तव में यह दवा कोरोना में असरदार साबित हो सकती है? क्या है वायरल संदेश सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर वायरल एक पोस्ट में कोविड का उपचार बताया जा रहा है। पोस्ट में लिखा है- कार्बो वेजिटाबिल्स 30 नामक होम्योपैथिक दवाई की 2-3 बूंद से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा पूरी की जा सकती है। यह दवा इसलिए भी कारगर हो सकती है क्योंकि देश इस समय ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना कर रहा है। जिस भी व्यक्ति को ...

How to Become Millionaire overnight

  Top 6 methods to become millionaire overnight I understood that you cannot find any methods online to become millionaire over one night but somehow you can earn very well through these techniques and there are very rare chances to become millionaire also through these methods. If you are working with your full mind and full work on your hand you can easily earn very well income even if you are currently earning a poor amount of money. The best way to become rich is handling the money very prudently ather than thinking to be rich immediately. It has odds for greater success by 1/1000. Can I Really Become Millionaire Overnight? To become rich overnight one does not always have to earn large sum of money but to make commitment to these strategies for long term. As I mentioned above that there are some chances to become Millionaire overnight so there are some methods explained below to become self millionaire. Top 6 Ways to Become self millionaire Here are some of the methods mentone...